प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन के साथ बैठक की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरे संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ये संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत रिश्तों और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि पीएम मोदी ने पीएम अल्बनीज के साथ हुई अपनी समिट के नतीजों पर संतोष जताया। पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों के बीच मजबूत संबंध दोनों देशों के बीच करीबी और बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत बना रहे हैं।
पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल, माननीय सैम मोस्टिन से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों पर चर्चा की, जो हमारे साझा मूल्यों, लोगों के बीच जीवंत संपर्कों और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



