मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में लगातार दूसरी बार मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान प्रमुख ब्याज दरों को यथावत रखा है। द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 5 दशमलव 2-5 प्रतिशत पर बनाए रखने का निर्णय लिया है, जबकि नीतिगत रुख तटस्थ रखा गया है। स्थायी जमा सुविधा की दर 5 प्रतिशत पर बनी हुई है, जबकि सीमांत स्थायी सुविधा और बैंक दर 5 दशमलव 5 प्रतिशत पर पर ही है। बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद. वृद्धि अनुमान को पहले के 6 दशमलव 9 प्रतिशत से घटाकर 6 दशमलव 6 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में लंबे समय तक जारी व्यवधान, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में अस्थिरता और जलवायु परिवर्तन को प्रमुख नकारात्मक जोखिम बताया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक ने मुद्रास्फीति के अपने पूर्वानुमान को भी 4 दशमलव 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 दशमलव एक प्रतिशत कर दिया है। हालांकि मुद्रास्फीति का लक्ष्य सीमा के भीतर रहने की उम्मीद है, लेकिन ईंधन की बढ़ती कीमत और उच्च इनपुट लागतों से आने वाले महीनों में कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। रुपये की विनिमय दर पर, बैंक के गवर्नर ने दोहराया कि- हम किसी विशिष्ट स्तर या सीमा को लक्षित नहीं करते हैं; बल्कि, हम विनिमय दर को बाजार की शक्तियों द्वारा निर्धारित होने देते हैं।” विदेशी पूंजी को आकर्षित करने के लिए, बैंक ने घोषणा की कि सरकारी प्रतिभूतियां 15, 30 और 40 वर्षों की अवधि के लिए जारी की जाएंगी और सरकारी प्रतिभूतियों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश पर कई प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। आरबीआई ने अनिवासी भारतीयों, भारत के प्रवासी नागरिकों और अन्य पात्र विदेशी निवेशकों के लिए इक्विटी बाजारों में निवेश के अवसरों को भी बढ़ाया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



