मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई भागों के लिये लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, तटवर्ती आंध्रप्रदेश, झारखंड, ओडीशा और तेलंगाना में भी भीषण गर्मी का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में गर्मी और उमस रहेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, केरल, माहे, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में तेज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज के साथ आंधी- वर्षा का अनुमान है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



