मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का लेकर रेड अलर्ट किया जारी

0
79
मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का लेकर रेड अलर्ट किया जारी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बादल गरजने और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कल रात राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश ने उमस और भीषण गर्मी से राहत दिलाई। विभाग के अनुसार आज बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और कर्नाटक में भी इसी तरह का मौसम रहेगा। विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, माहे, बिहार, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कारईक्‍काल, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन के दौरान मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में आज भी लू चलने की आशंका है। वही, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्‍काल में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here