मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के उप-हिमालय क्षेत्र, सिक्किम, अरूणांचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले छह से सात दिन तक अत्यधिक तेज वर्षा की आशंका व्यक्त की है। पूर्वोत्तर क्षेत्र और पश्चिम बंगाल में भी आज तेज बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार पांच दिन में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, कर्नाटक के कुछ भागों, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ में सक्रिय हो जाने की अनुकूल परिस्थितियां हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिमी मध्यप्रदेश में आज गरज के साथ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, चंडीगढ, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्कल और निकोबार द्वीप समूह में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। दूसरी ओर मराठवाडा में लू चलने की आशंका है। कोंकण और गोवा में भी अगले दो दिन तक गर्मी और उमस रहेगी। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं गरज के साथ आंधी-वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



