मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। असम और मेघालय में दिन भर गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल तक बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका जताई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, तटीय कर्नाटक, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्कल में आज गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



