युवा कार्य और खेल मंत्रालय ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का 75वां मेगा संस्करण आयोजित करेगा

0
68
युवा कार्य और खेल मंत्रालय ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का 75वां मेगा संस्करण आयोजित करेगा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवा कार्य और खेल मंत्रालय पूरे देश में राष्ट्रमंडल खेल दिवस मनाने के लिए ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का 75वां मेगा संस्करण आयोजित करेगा। युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 24 मई को अहमदाबाद से इन समारोहों की अगुवाई करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की भारत की मेज़बानी के संबंध में जनता की भागीदारी को बढ़ाना है और साथ ही देश की दीर्घकालिक ओलंपिक महत्वाकांक्षा की दिशा में गति प्रदान करना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस 75वें संस्करण को केवल एक साइकिलिंग अभियान के रूप में ही नहीं, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी खेल उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो भारत को एक वैश्विक खेल शक्ति के रूप उभरने का प्रतीक है। यह साइकिलिंग अभियान पूरे देश में 8 हज़ार से अधिक स्थानों पर नागरिकों को एकजुट करेगी। अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की थीम पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here