यूएई और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता के मुद्दों पर की चर्चा

0
67
यूएई और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता के मुद्दों पर की चर्चा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोद्योमीर ज़ेलेंस्की के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा घटनाक्रमों और वैश्विक स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय नौवहन और विश्व अर्थव्यवस्था पर उनके प्रभाव पर वार्ता की। यह बैठक राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान हुई। यूएई के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति का स्वागत किया और कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों की मजबूती को दर्शाती है। इस वार्ता में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचों सहित यूएई और क्षेत्र के अन्य देशों को निशाना बनाकर ईरान द्वारा किये गये हमले को लेकर भी बातचीत हुई। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि ये संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन हैं और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को कमजोर करते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने कहा कि संयुक्‍त अरब अमीरात अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए विवेक और संयम से स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूएई खतरों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार आत्मरक्षा के अपने अधिकार को बरकरार रखता है। दोनों नेताओं ने यूएई-यूक्रेन व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के तहत सहयोग की समीक्षा की और द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। शेख मोहम्मद ने यूक्रेन में स्थायी शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए यूएई के समर्थन को भी दोहराया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here