यूपी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

0
88

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लखनऊ के लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने पर मुहर लगी है। इसके तहत करीब 1 करोड़ 75 लाख 4 हजार 385 लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। बैठक में बड़ी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए रियायती दरों पर जमीन देने और प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सैमसंग इंडिया को मेगा परियोजना के 15 वर्ष में करीब 1751 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। इसी तरह एलजी इंडिया का लगभग 67 करोड़ रुपये निवेश है। उन्हें भी नियमानुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मीडिया की माने तो, वित्तमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एफडीआई के जरिए करीब 9400 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। प्रदेश में एफडीआई नीति के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर जमीन खरीदने और स्टाम्प ड्यूटी में छूट देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here