यूपी : सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, भाजपा पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग

0
218

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्‍होंने भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान रखें और अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराएं।
मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंच गए हैं। सबसे पहले यहां उन्‍होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान भाजपाइयों ने विकास कार्यों की रफ्तार धीमी होने की बात कही। स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए भाजपाइयों ने जनहित वाले मामलों में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा कराने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सहारनपुर आने पर सीएम योगी को बधाई दी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here