यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने अमेरिका-ईरान के बीच हुई वार्ता में प्रगति का किया स्वागत

0
82
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने अमेरिका-ईरान के बीच हुई वार्ता में प्रगति का किया स्वागत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का पूर्ण समाधान खोजने के उद्देश्य से अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को हुई वार्ता में प्रगति का स्वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप, संघर्ष कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कूट‍नीतिक प्रयासों का समर्थन करता है। इसमें होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलना और नौवहन की स्वतंत्रता की गारंटी देना शामिल है। उन्होंने ईरान से परोक्ष समूहों के माध्यम से की जा रही उन गतिविधियों को समाप्त करने का भी आग्रह किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here