मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को महाराष्ट्र के शिरडी स्थित सावली विहिर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन किया। इस परियोजना को निबे ग्रुप ने विकसित किया है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पहले रक्षा उपकरणों का आयात करता था लेकिन आने वाले कुछ समय में यह रक्षा उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक बनकर उभरेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी लगभग 30 से 35 प्रतिशत है जिसे भविष्य में बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि निजी उद्योगों के सहयोग से पांच हजार से अधिक रक्षा उत्पादों की सूची तैयार की गई है और इनका निर्माण भारत में स्वदेशी तकनीक से किया जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने निबे ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस परियोजना से अहिल्यानगर जिला रक्षा विनिर्माण का केंद्र बन गया है। इस दौरान निबे ग्रुप और इस्राएल की एक कंपनी के बीच समुद्री विमानों और ऑप्टिकल उपग्रह प्रौद्योगिकी के विकास के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



