रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी के सीएम योगी के साथ मिलकर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

0
81
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी के सीएम योगी के साथ मिलकर लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर आज लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज एनएचएआई द्वारा निर्मित, लखनऊ-कानपुर 6 लेन एक्सप्रेसवे, और लखनऊ-हरदोई 4 लेन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं के लोकार्पण की मैं समस्त प्रदेश वासियों, विशेषरूप से लखनऊ वासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि लगभग 4200 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित, 63 किलोमीटर लम्बी, 06 लेन चौड़ी यह सड़क, लखनऊ, कानपुर और उन्नाव तीनों जनपदों को एक सूत्र में पिरोती है। यह एक्सप्रेसवे बन जाने से लोग, कम समय में आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ और कानपुर, दोनों ही बड़े शहर हैं, ऐतिहासिक शहर हैं। एक ओर लखनऊ हमारी सांस्कृतिक और प्रशासनिक शक्ति का प्रतीक है, तो दूसरी ओर कानपुर हमारी औद्योगिक और आर्थिक क्षमता का प्रमुख केंद्र है। लखनऊ और कानपुर, दोनों उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के इम्पोर्टेन्ट नोड्स भी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “इस एक्सप्रेसवे से, छोटे-छोटे कस्बों और गाँवों तक भी विकास की रोशनी पहुँचेगी। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ, कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक्सप्रेसवे वरदान साबित होगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here