रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट के बेस हॉस्पिटल में ‘सिंदूर महारक्तदान यात्रा’ ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया

0
82
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट के बेस हॉस्पिटल में ‘सिंदूर महारक्तदान यात्रा’ ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली कैंट के बेस हॉस्पिटल में ‘सिंदूर महारक्तदान यात्रा’ ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इस रक्तदान अभियान में महाराष्ट्र के 1,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दिल्ली स्थित बेस हॉस्पिटल में आयोजित ‘सिंदूर महा रक्तदान यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आए सभी महानुभावों के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आज उन्होंने रक्तदान करके करीब एक हज़ार यूनिट रक्त भारत के सैनिकों को समर्पित किया है, जो राष्ट्र एवं सैनिकों के प्रति उनके समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। रक्तदान को हमेशा से “जीवनदान” या “महादान” की संज्ञा दी जाती रही है मगर जब कोई व्यक्ति सैनिकों के लिए रक्तदान करता है तो वह राष्ट्र रक्षा का भी संकल्प और प्रतीक बन जाता है। इस रक्तदान अभियान की संकल्पना करने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी का मैं मनपूर्वक अभिनंदन करता हूँ जिन्होंने भारत के सैनिकों के कल्याण की दृष्टि से इस महाभियान को देश के अनेक स्थानों पर चलाने का बीड़ा उठाया है। उनका यह संकल्प देश और समाज की सेवा के भाव को एक नया अर्थ और आयाम देता है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SpokespersonMoD

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here