रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने लखनऊ कैंट में ₹101 करोड़ की लागत से 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया

0
90
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने लखनऊ कैंट में ₹101 करोड़ की लागत से 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ छावनी को ‘मॉडल छावनी’ के रूप में विकसित करने के लिए 101 करोड़ रूपए लागत की 12 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “आज लखनऊ कैंट में ₹101 करोड़ की लागत से 12 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से लखनऊ कैंट में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय, दो विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण, पुरानी जल पाइपलाइनों को बदलने के साथ-साथ ओवरहेड टैंक, रोबोटिक कार पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से मंगला देवी स्कूल में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना तथा एकता बाजार में सिटी पॉलीक्लिनिक की भी शुरुआत की जा रही है। इन परियोजनाओं से लखनऊ छावनी में स्वच्छता, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, जलापूर्ति एवं शहरी सुविधाओं को नई गति मिलेगी और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर लखनऊ छावनी के निर्माण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here