मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में क्रैश हो गई। हादसे में मरीज संजय कुमार समेत सातों सवारों की मौत हो गई। संजय ढाबे पर आग लगने से 65 प्रतिशत झुलस गए थे तथा बेहतर इलाज हेतु दिल्ली ले जाए जा रहे थे। शाम 7:07 बजे उड़ान भरने के आधे घंटे बाद खराब मौसम में रास्ता बदलने की अनुमति मांगी लेकिन एटीसी से संपर्क टूट गया।
आप को बता दे, मृतकों में संजय की पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल सचिन कुमार मिश्रा, पायलट विवेक विकास भगत एवं सह-पायलट सौराजदीप सिंह शामिल हैं। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की। डीजीसीए जांच कर रही है।
Image source: indiatimes
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



