राजधानी में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है किसी प्रकार की कोई कमी नहीं : सीएम रेखा गुप्ता

0
62
राजधानी में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है किसी प्रकार की कोई कमी नहीं : सीएम रेखा गुप्ता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। मुख्‍यमंत्री ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट में गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाने की अपील की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि 3 अप्रैल को दिल्ली भर में कुल एक लाख 11 हजार से अधिक एलपीजी बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा मिलकर एक लाख 26 हजार से अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई, जो बुकिंग से काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि लंबित बैकलॉग को तेजी से खत्म किया जा रहा है और आपूर्ति श्रृंखला सुचारू रूप से काम कर रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक के लिए सरकार ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इन मामलों में पुलिस ने अब तक 22 स्थानों पर छापेमारी की गई है, जिसमें एक मामले में अवैध रूप से जमा किए गए 6 एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए गए। श्रीमती गुप्‍ता ने स्पष्ट किया कि सरकार इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि के प्रति पूरी तरह सतर्क है और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here