मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरदारशहर के भानीपुरा थाना अंतर्गत मेगा-हाईवे पर गांव साडासर और सावर के बीच गुरूवार देर रात सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 18 घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति होने पर हाई सेंटर रेफर कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजासर पंवरान रायका की ढाणी के एक ही परिवार के करीब 23 सदस्य बोलेरो गाड़ी से अपने गांव से पल्लू के बीरमसर गांव में केसरो जी महाराज के धोक लगाकर वापस आ रहे थे। इस दौरान सरदारशहर की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने से गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके कारण मौके पर ही तीन महिला, एक पुरूष सहित एक छोटी बच्ची की मौत हो गई। मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आगे की जांच जारी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



