राजस्थान : पाली और जोधपुर में आयकर विभाग की छापेमारी

0
198

आयकर विभाग ने मंगलवार को राजस्थान में टेक्सटाइल और पैकेजिंग से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने पाली और जोधपुर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। फिलहाल, टेक्सटाइल और पैकेजिंग से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी उद्योगपति टेक्सटाइल और पैकेजिंग से जुड़े हुए है। पाली जिला मुख्यालय पर टेक्सटाइल उद्योगपतियों के यहां अभी भी आयकर विभाग की रेड जारी है। इसके साथ ब्यावर में भी आयकर विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में जयपुर, जोधपुर सहित राज्य के अलग-अलग जिलों की टीमों के गुजरात इनकम टैक्स के भी अधिकारियों को शामिल किया गया है। फिलहाल, आयकर विभाग ने किसी तरह की अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here