मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में 690 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमारा प्रयास है कि विकास कार्य केवल आज की जरूरतों को पूरा करने तक सीमित न रहें, बल्कि आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कोटा के भविष्य को भी मजबूत बनाएं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “कोटा-बूंदी एयरपोर्ट, मुकुंदरा-रामगढ़ टाइगर रिजर्व, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंबल गार्डन, संविधान पार्क, विकास पथ, स्मार्ट रोड सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 1 हजार करोड़ की अनेक परियोजनाएं कोटा के विकास को नई दिशा और नए आयाम प्रदान करेंगी। मुझे विश्वास है कि आने वाले तीन वर्षों में हम एक नए और आधुनिक कोटा की तस्वीर देखेंगे। कोटा केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पर्यटन, खेल, स्वास्थ्य, संस्कृति और आधुनिक शहरी विकास के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी शहरों में अपनी पहचान स्थापित करेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



