मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को विकसित राजस्थान @ 2047 के संकल्प एवं विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM G] योजना की प्रगति को लेकर आज संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किए जा रहे कार्यों, उनकी प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को समयबद्ध, परिणामोन्मुखी एवं समन्वित कार्यप्रणाली अपनाते हुए विकास कार्यों में और अधिक गति लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को तय समयसीमा में प्राप्त करने के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साथ ही, विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के संबंध में सभी जिलों की विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, जनभागीदारी को और सशक्त बनाने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लाभ पहुँचाने के लिए जिला स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



