मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को राज्य के युवा सामर्थ्य को नई दिशा और नए अवसर देने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया और युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं युवा साथी उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “इस महत्वाकांक्षी पहल का मुख्य ध्येय हमारे प्रदेश के युवाओं का सर्वांगीण विकास कर उन्हें खेल, कौशल, डिजिटल साक्षरता और महिला सशक्तीकरण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बारां जिले और बगरू विधानसभा क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत कौशल एवं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के कौशल विकास और करियर गाइडेंस में सीधा सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही, पंचायत एवं वार्ड स्तर को जोड़ने के लिए विधानसभा स्तर पर ‘केंद्रीय सुयोग युवा क्लब’ का गठन भी किया जाएगा। हमारी सरकार युवाओं के सामर्थ्य को पहचानने और उसे सही दिशा देने के लिए खेल, कला और नेतृत्व से जुड़े मंच प्रदान कर रही है। राजस्थान का युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहा है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



