मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो साइट पर जयपुर मेट्रो फेज-2 का भूमि पूजन कर राजधानी के आधुनिक परिवहन नेटवर्क के विस्तार कार्यों का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि 13 हजार करोड़ रूपए से अधिक की लागत से विकसित होने वाली 41 किलोमीटर से अधिक लंबी यह परियोजना राजधानी के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि लाखों विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं परिवारों के लिए यह परियोजना तेज, सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध आवागमन का नया आधार बनेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार आधुनिक आधारभूत संरचना के विस्तार के माध्यम से विकसित राजस्थान और विकसित भारत के विजन को तीव्र गति से साकार कर रही है। यह परियोजना राजधानी के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करते हुए भविष्य के जयपुर की मजबूत नींव सिद्ध होगी। इस अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल तथा नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



