राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने बारां-झालावाड़ के 1,258 करोड़ रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

0
93
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने बारां-झालावाड़ के 1,258 करोड़ रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बारां कृषि उपज मंडी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बारां-झालावाड़ के 1,258 करोड़ रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद दुष्यंत सिंह, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 280 करोड़ रूपए की डीबीटी, 751 गौशालाओं को 250 करोड़ रूपए का अनुदान तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तीकरण के तहत स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को 10 करोड़ रूपए के क्रेडिट लिंक्ड चेक, 957 लखपति दीदियों को 8 करोड़ रूपए के चेक एवं स्कूटी वितरित कर ‘सशक्त सीएलएफ, समृद्ध दीदी डिजिटल अभियान-2026’ एवं ग्राम श्री राजसखी मार्ट, बारां का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास को नई गति मिलेगी और जनकल्याण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here