राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर सहकारिता विभाग की बैठक ली

0
84
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर सहकारिता विभाग की बैठक ली

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस से पूर्व आज मुख्यमंत्री निवास पर सहकारिता विभाग की बैठक ली। सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में प्रत्येक सहकारी संस्था की कार्यक्षमता, वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ तकनीक आधारित प्रबंधन, नवाचार, नियमित मॉनिटरिंग तथा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, “सहकारिता क्षेत्र को नई गति और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान में प्रभावी रूप से साकार करने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समर्पण भाव के साथ कार्य कर रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here