मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शाम रायपुर पहुंचेंगे तथा राज्य में आंतरिक सुरक्षा स्थिति एवं वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा करेंगे। वे रायपुर एवं जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आज शाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रशासनिक एवं सुरक्षा मुद्दों पर महत्वपूर्ण बैठक होगी।
आप को बता दे, कल 8 फरवरी को रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एवं सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में भी भाग लेंगे। 9 फरवरी को जगदलपुर में बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।
Image source: छत्तीसगढ़ गृह विभाग
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



