राहुल गांधी आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी आवास न्याय सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिलेवासियों को 597.61 करोड़ के 413 विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। आवास न्याय सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर पहुंचने पर सीएम भूपेश ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मेफेयर रिजॉर्ट में नेताओं से चर्चा के बाद वे कार से बिलासपुर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री और कई नेताओं का काफिला भी उनके साथ जा रहा है। राहुल बिलासपुर से आवास न्याय योजना शुरू करेंगे। तखतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



