मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रायबरेली के हरचंदपुर में बख्तावरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह सन साइन पब्लिक स्कूल की मैजिक अनियंत्रित होकर खड्ढ में पलट गई। हादसे में एक शिक्षिका व नौ बच्चे घायल हो गए। तेज रफ्तार डंपर के आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा।
आप को बता दे, घायलों में शिक्षिका स्मृति सिंह, छात्रा प्रिया, विशाल, काव्यांश, साक्षी, आर्यन, शिवम, अंश, अनुष्का व शिवम शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से काव्यांश व शिवम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। अभिभावक अस्पताल पहुंचे तथा स्कूल प्राचार्य ने डंपर चालक की गलती बताई।
Image source: दैनिक जागरण
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



