राष्ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति ने रामनवमी की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

0
208

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रामनवमी की देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा है कि रामनवमी, भगवान राम के आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का शुभ अवसर है। श्री कोविंद ने कहा कि भगवान राम का जीवन हमें सदाचार, सहिष्णुता, दया और बंधुत्व का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति ने सभी लोगों से भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने और भारत को गौरवशाली राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रामनवमी की  देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में, श्री नायडू ने कहा, भारतीय परंपरा में, भगवान राम धार्मिकता, साहस और करुणा के गुणों का प्रतीक हैं। उनका जीवन सत्य, न्याय, बड़ों के प्रति सम्मान और सभी मनुष्यों के लिए प्रेम के सिद्धांतों का पर्याय है। उन्होंने कहा, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ भगवान राम एक आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, स्नेही भाई और सच्चे अर्थों में एक आदर्श के रूप में पूजनीय हैं। श्री नायडू ने कहा, भगवान राम का जीवन लोगों को उनके महान आदर्शों और उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि यह रामनवमी लोगों के जीवन में शांति तथा खुशी लाएगी।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here