राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविदयालय के स्टार्टअप प्लेटफॉर्म – हर स्टार्ट का शुभारम्भ किया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने शिक्षा और जनजातीय विकास से जुडी विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। हर स्टार्ट गुजरात विश्वविदयालय की स्टार्ट अप और उदयमिता परिषद का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसका उददेश्य महिला उदयमियों की सहायता करना है।
कल राष्ट्रपति ने गांधी नगर में जी एम ई आर एस परिसर में एक हजार तीन सौ तीस करोड रूपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि इन परियोजनाओं से आम लोगों का कल्याण सुनिश्चित होगा। उन्होंने प्राकृतिक कृषि के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देबब्रत के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि गुजरात के किसानों ने कृषि विकास के लिए कई सफल प्रयोग किये हैं । राष्ट्रीय कृषि उत्पाद में गुजरात 20 प्रतिशत का योगदान करता है। राष्ट्रपति ने सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, गांधीनगर सिविल अस्पताल में क्रिटिकल केयर सेन्टर, जी एम ई आर एस अस्पताल और एक छात्रावास की भी आधारशिला रखी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
News & Image Source : newsonair.gov.in