राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जीवन के सभी क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया

0
55

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जीवन के सभी क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीकों की मदद से दिव्यांगजन मुख्यधारा में प्रभावी रूप से योगदान दे सकते हैं। राष्ट्रपति आज देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति अन्य बच्चों की तरह ही दिव्यांग बच्चों के लिए भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच सुनिश्चित करती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि सरकार सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्‍तराखंड के देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन दोनों ही 24 जून से आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। उत्‍तराखंड यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने राष्ट्रपति उद्यान की भी आधारशिला रखी। यह उद्यान 132 एकड़ में विकसित किया जाएगा, जिसके एक वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों को भी संबोधित किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here