मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी ने अपने असाधारण नेतृत्व से कड़ी मेहनत से देश में महान लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि आज वैश्विक समुदाय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गहरा विश्वास रखता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी के निरंतर अच्छे स्वास्थ्य कामना की और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की है कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व राष्ट्र को प्रगति और समृद्धि की अभूतपूर्व ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



