मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार को नॉर्थ मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचीं। हवाई अड्डे पर नॉर्थ मैसेडोनिया के विदेश और विदेश व्यापार मंत्री टिमचो मुकुंस्की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की नॉर्थ मैसेडोनिया की पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते अच्छे संबंधों को दिखाती है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह यात्रा भारत और नॉर्थ मैसेडोनिया के रिश्तों को और मजबूत करेगी और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



