
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू समर्थन जुटाने के लिए आज बेंगलुरू पहुंचीं। श्रीमती मुर्मू कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और राज्य के भाजपा सांसदों तथा विधायकों के साथ बैठक की।
केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी इस दौरान राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के साथ मौजूद थे।
courtesy newsonair