मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तरप्रदेश के वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी कैंसर चिकित्सा ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। वे उड़िया बाबा आश्रम और दावानल कुंड भी जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू वृंदावन में नीम करोली बाबा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू कल वृंदावन के प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर के आरती में शामिल हुईं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं। राष्ट्रपति तीन दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। कल उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया और श्रीराम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि देश एक समावेशी समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान राम के आशीर्वाद से देश 2047 तक इन लक्ष्यों को प्राप्त कर लेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



