राष्ट्रपति मुर्मू आज से आंध्र प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी

0
80
President Murmu

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से आंध्र प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर हैं। जहां वह अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा परेड-आईएफआर देखेंगी। राष्ट्रपति शाम को विशाखापत्तनम पहुंचेंगी। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उनका स्वागत करेंगे। शाम को राष्ट्रपति भोज का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में कल आईएफआर 2026 में भाग लेंगी। वह विशाखापत्तनम तट पर भारत और मित्र देशों के जहाजों, पनडुब्बियों तथा विमानों के बेड़े का निरीक्षण करेंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here