मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “मैं सभी देशवासियों को वसंत ऋतु के आगमन पर हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले बसंत पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। आज के दिन विद्या और ज्ञान की देवी, मां सरस्वती की आराधना भी की जाती है। मेरी मंगलकामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे। मां सरस्वती की कृपा से सबके जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता रहे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां सरस्वती हमें ज्ञान, रचनात्मकता और सद्भाव का आशीर्वाद दें और हमें विनम्रता और उद्देश्य के साथ ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।” पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी को प्रकृति की सुंदरता और दिव्यता को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद हर किसी को प्राप्त हो। उनकी कृपा से सबका जीवन विद्या, विवेक और बुद्धि से सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



