राष्ट्रपति मुर्मू तीन देशों की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में मोल्दोवा की राजधानी चिसिनाऊ पहुँचीं

0
92
राष्ट्रपति मुर्मू तीन देशों की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में मोल्दोवा की राजधानी चिसिनाऊ पहुँचीं

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में मोल्दोवा की राजधानी चिसिनाऊ पहुँचीं। चिसिनाऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुँचने पर मोल्दोवा के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मिहाई पॉपसोई ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ज्ञात हो कि यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली यात्रा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि यह भारत की ओर से पहली राष्ट्रपति-स्तरीय यात्रा है और यह भारत-मोल्दोवा की बढ़ती साझेदारी को और मजबूत करने के भारत के संकल्प को रेखांकित करती है।

News Source : Social Media

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here