राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पीबीजी सोल्जरथॉन को दिखाई हरी झंडी

0
83
राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पीबीजी सोल्जरथॉन को दिखाई हरी झंडी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मिजोरम के गवर्नर और इस पहल के संरक्षक जनरल (डॉ.) वी.के. सिंह भी मौजूद थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ‘रन फॉर सोल्जर्स, रन विथ सोल्जर्स’ के विजन पर आधारित यह सोल्जरथॉन, आम नागरिकों और सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को मजबूत करने का एक अनूठा मंच है। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि ‘सपोर्टिंग रियल हीरोज़ – द आर्म्ड फोर्सेस ऑफ इंडिया’ थीम पर केंद्रित यह कार्यक्रम हमारे सैनिकों के समर्पण, साहस और बलिदान को सम्मान देता है, साथ ही नागरिकों को सक्रिय रूप से भाग लेकर उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

News Source : Social Media

Image Source : X @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here