राष्ट्रपति मुर्मू ने रोमानिया की सीनेट के प्रेसिडेंट मिर्सिया अब्रुडियन और रोमानिया की चैंबर ऑफ डेप्युटीज के प्रेसिडेंट सोरिन ग्रिंडियानु से मुलाकात की

0
65
राष्ट्रपति मुर्मू ने रोमानिया की सीनेट के प्रेसिडेंट मिर्सिया अब्रुडियन और रोमानिया की चैंबर ऑफ डेप्युटीज के प्रेसिडेंट सोरिन ग्रिंडियानु से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बुखारेस्ट में पार्लियामेंट पैलेस में रोमानिया की सीनेट के प्रेसिडेंट मिर्सिया अब्रुडियन और रोमानिया की चैंबर ऑफ डेप्युटीज के प्रेसिडेंट सोरिन ग्रिंडियानु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इंडिया-रोमानिया पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप के सदस्यों से भी बातचीत की। इस मौके पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया और सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और विजय बघेल भी मौजूद थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जीवंत संसदीय लोकतंत्र होने के नाते, दोनों देशों को अपने संसदीय संस्थानों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करना चाहिए। इस तरह की बातचीत से अनुभव और बेहतरीन तौर-तरीके साझा करने के बहुमूल्य अवसर मिलेंगे और इससे भारत-रोमानिया साझेदारी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here