मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 जुलाई को बुखारेस्ट के कोटरोसेनी पैलेस में रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन से मुलाकात की। दोनों लीडर्स ने द्विपक्षीय साझेदारी के प्रमुख पहलुओं पर सार्थक और दूरदर्शी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों तथा बहुपक्षीय सहयोग पर भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल और बुखारेस्ट विश्वविद्यालय में भारतीय अध्ययन की चेयर की स्थापना के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग हेतु तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले बुखारेस्ट के कोटरोसेनी पैलेस में रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



