राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के शिक्षा क्षेत्र में सबसे क्रांतिकारी सुधारों में से एक है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

0
77
राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के शिक्षा क्षेत्र में सबसे क्रांतिकारी सुधारों में से एक है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति -एनईपी 2020 भारत के शिक्षा क्षेत्र में सबसे क्रांतिकारी सुधारों और मोदी सरकार के 12 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में आयोजित सप्ताहिक शिक्षा सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस नीति ने विद्यार्थियों को पूर्वनिर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आकांक्षाओं के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाया है। डॉ. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अब जैव प्रौद्योगिकी से लेकर साहित्य और विभिन्न विषयों के अध्‍ययन की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग ने शिक्षा को अधिक सुलभ और किफायती बना दिया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here