मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दोहरीघाट- औड़िहार यात्री पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया। इससे मऊ और गाजीपुर जिलों के यात्रियों को किफायती और सुरक्षित रेल सेवा उपलब्ध होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस रेल सेवा का विस्तार जल्द ही वाराणसी तक किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इंदारा-दोहरीघाट मीटर गेज लाइन का निर्माण 1904 में हुआ था लेकिन इसके गेज बदलाव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने तक का इंतजार करना पड़ा। रेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसम्बर 2023 में इस नई लाइन पर रेल सेवा का शुभारंभ किया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कई प्रमुख रेल अवसंरचना परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक प्रमुख चार लेन का गलियारा, गंगा के दक्षिण में प्रयागराज-कानपुर-आगरा-दिल्ली मार्ग के साथ विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि चार लेन के रेलवे कॉरिडोर का विकास गंगा के उत्तर में किया जा रहा है। यह गलियारा गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंड़ा और गोरखपुर होते हुए दिल्ली से जुड़ेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 157 अमृत भारत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। रेलमंत्री ने बताया कि लगभग 58 नई रेल सेवाओं की शुरूआत कोविड के बाद उत्तर प्रदेश में हुई है। 568 रेल सेवाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि 40 अमृत भारत एक्सप्रेस और 32 वंदे भारत सेवाओं का परिचालन वर्तमान में उत्तर प्रदेश में हो रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



