लखनऊ : सीएम योगी 464 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से निर्मित आरयूपीएएएम के नवीन परिसर का किया लोकार्पण

0
84
लखनऊ : सीएम योगी 464 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से निर्मित आरयूपीएएएम के नवीन परिसर का किया लोकार्पण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में 464 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से निर्मित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (आरयूपीएएएम) के नवीन परिसर का लोकार्पण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “प्रशासन में इनोवेशन और एक्सीलेंस का भाव होना चाहिए। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करेंगे तो उत्तर प्रदेश को सुशासन, उत्कृष्ट प्रशासन और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने से कोई नहीं रोक सकता। इसी भावना के विस्तार में प्रशासनिक प्रशिक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से ₹464 करोड़ से अधिक की लागत से लखनऊ में निर्मित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) के नवीन परिसर का आज लोकार्पण किया। पूर्ण विश्वास है कि RUPAAM, भारत के एक अग्रणी स्कूल ऑफ पब्लिक लीडरशिप के रूप में विकसित और विस्तारित होगी। सभी को हार्दिक बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here