मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति, सीसीएओ रजनीश कुमार और उनकी टीम के साथ मुलाकात की। सीएम योगी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमने डिजिटल कॉमर्स, टेक्नोलॉजी और बड़े बाजार तक पहुँच के जरिए यूपी के एमएसएमई, ओडीओपी उद्यमियों, जीआई उत्पादों और स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “शासन और उद्यम के बीच का तालमेल, आत्मनिर्भर, समृद्ध और ट्रिलियन-डॉलर उत्तर प्रदेश के हमारे विज़न को साकार करने में एक अहम भूमिका निभाएगा। उनके निरंतर प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



