मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने मुलाकात की। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज स्नेहिल भेंट के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा का सुअवसर मिला।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के माध्यम से पूरा करने की दिशा में अभिनंदनीय प्रयास कर रही है। विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश भयमुक्त, माफियामुक्त होकर सांस्कृतिक विकास व लोककल्याण के पथ पर चलते हुए उत्तम प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ianuragthakur
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



