लोकप्रिय गाने लिखने वाले जानी का हुआ कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

0
104

पंजाब इंडस्ट्री का जाना-माना नाम, म्यूजिक कम्पोजर और लिरिसिस्ट जानी जोहान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। बीते मंगलवार की शाम को पंजाब के सेक्टर 88 में जानी की कार का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट काफी दहलाने वाला था। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जानी की जान बाल-बाल बच गई। किन्तु वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पूरे मामले की बात की जाए तो जानी अपने बाकि दो साथियों के साथ चंडीगढ़ के मोहाली सेक्टर 88 के पास कार से जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। जानी जोहान और उनके दोस्त इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए। इस हादसे के तुरंत बाद सभी को नजदीक के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जानी सहित सभी का उपचार करवाया गया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here