लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को ढाका में बांग्लादेश नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

0
91
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को ढाका में बांग्लादेश नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने जारी किए बयान में कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अध्यक्ष की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और अटूट मित्रता को रेखांकित करती है। मंत्रालय ने कहा कि यह दोनों देशों को जोड़ने वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, साझा इतिहास, संस्कृति और पारस्‍परिक सम्मान से जुड़े पड़ोसी देशों के रूप में, भारत ने तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की निर्वाचित सरकार के गठन का स्वागत किया है। साथ ही कहा कि तारिक रहमान के दृष्टिकोण और मूल्यों को जनता का भारी जनादेश मिला है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here