लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल विकसित भारत युवा संसद 2026 का करेंगे उद्घाटन

0
101
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए चार संसदीय समितियों का किया पुनर्गठन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवा कार्य और खेल मंत्रालय, केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में 15 से 17 जून, 2026 तक नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन कर रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 16 जून, 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत युवा संसद का उद्घाटन करेंगे। पिछले सफल आयोजनों के आधार पर, यह अग्रणी पहल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं की भागीदारी को नए सिरे से परिभाषित करती है। इस आयोजन से युवा नागरिकों को शासन, नीतिगत विचार-विमर्श और संसदीय कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ प्राप्त हो सकेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकसित भारत युवा संसद महज एक कार्यक्रम नहीं है। यह एक ऐसा आंदोलन है जो भारत के युवाओं की ऊर्जा, विचारों और आकांक्षाओं को राष्ट्रीय चर्चा में शामिल करता है। सेंट्रल हॉल में लिए जाने वाले संकल्प इन तीन दिनों से कहीं आगे तक गूंजेंगे और युवा नेताओं की एक पीढ़ी को विकसित भारत 2047 की ओर यात्रा की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम तीन प्रगतिशील चरणों (जिला नोडल चरण, राज्य स्तरीय चरण, राष्ट्रीय चरण) में होना है, जिनमें से प्रत्येक को युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के हिसाब से तैयार किया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here