मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष और संबंधित राजनयिक प्रयासों पर भारत के विचार साझा किए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनकी रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अच्छी बातचीत हुई। दोनों मंत्रियों ने भारत-रूस द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा की भी समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष और उसके परिणामों पर चर्चा की। उन्होंने फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट से भी बात की और पश्चिम एशिया संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



